
NaradSandesh।। फरीदाबाद 29 सितम्बर,2023:नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने पिछले पांच दिनों से चल रही राज्यव्यापी क्रमिक भूख हड़ताल की आज विधिवत घोषणा करते हुए दावा किया कि 15 अक्टूबर की रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली पूर्व में सभी रेलिया के रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त सरकार ने 14 अक्टूबर तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो रैली के मंच से संघ करेगा निर्णायक आंदोलन की घोषणा। यह दावा आज नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारी की सभा को संबोधित करते हुए श्री शास्त्री ने किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आवाहन पर सरकार की हठधर्मिता, वायदा खिलाफी के खिलाफ शहर के मुख्य बाजारों में उल्टी झाड़ू और काले झंडो के साथ बी के चौक से नीलम चौक तक आक्रोश प्रदर्शन भी किया। गौर तलब है कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार आंदोलन व हड़ताल कर रहा है। आंदोलन के दबाव में सरकार ने पालिका कर्मचारियों से 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को दो दौर की वार्ताएं की है।
इन वार्ताओं में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रथा समाप्त करने अग्निशमन विभाग को शहरिस्तान में निकाय विभाग में पुनः शामिल करने 1327 ड्राइवर में फायरमैनो को सृजित पदों पर समायोजित करने सहित अन्य दर्जनों मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार लगातार पालिका कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है। इसलिए पूरे प्रदेश में पालिका, परिषद, निगम व अग्निशमन कर्मचारी 25 सितंबर से पांच दिनों के लिए 29 सितंबर तक क्रमिक भूख हड़ताल पर है। आज की क्रमिक भूख हड़ताल की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरु चरण सिंह खांडिया ने की मंच का संचालन जिला कार्यकारी प्रधान सुरेश कुमार ने किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, जिला ऑडिटर परस राम अधाना, उपप्रधान कमलव महिला सब कमेटी की नेता सुरेश, ललिता तथा जिला प्रधान दलीप बोहत,जिला कोषाध्यक्ष अनिल चण्डालिया भी शामिल रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ ,हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारीयो को ठेकेदारों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। प्रदेश भर में लगभग 4000 से अधिक सफाई कर्मचारीयो तथा ग्रुप डी ग्रुप सी अग्निशमन के कर्मचारियों की छटनी कर दी गई है। इनमे नगर निगम गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारी शामिल हैं । श्री शास्त्री ने बताया कि गुरुग्राम के हजारों कर्मचारी 15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में गुरुग्राम से रोहतक तक पैदल यात्रा कर गांव-गांव शहर-शहर में सरकार के कर्मचारी दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करते हुए शामिल होंगे।
श्री शास्त्री ने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेकर विभाग के रोल पर नहीं करेगी, समान काम समान वेतन नहीं दिया जाएगा तथा सभी अनुबंध दैनिक वेतन भोगी व पार्ट 2 तथा अन्य कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने ,अग्निशमन विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने, 1327 ड्राइवर व फायरमैनो को सृजित पदों पर समायोजित करने, सफाई, सीवर पार्क, सिविल वर्क, वाटर सप्लाई, इलेक्ट्रिकल कार्य तथा अन्य कामों में दिए गए सभी प्रकार के ठेको , मैनपॉवर, वर्कआउट सोर्स, डोर टू डोर, आरपीएफ स्टैंडर्ड, ऑपरेशनल मेंटेनेंस के ठेकों को समाप्त कर ठेकेदारी में लगे कर्मचारियों को रोल पर करने, जोखिम भत्ता 5 हजार रुपये देने, सफाई, सीवर ,ग्रुप सी व डी के कर्मचारीयो की वेतन विसंगतियां दूर करने व आदि मांगो का सरकार निपटा नहीं करेगी तब तक प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में अन्य के अलावा कुर्मी नेता कृष्ण शहाबुद्दीन राम रतन कर्दम महेश शर्मा अजय शास्त्री शिवकुमार रघुवीर दर्शन सोया महेंद्र शक्ति सिंह श्रीपाल मौर्य देवेंद्र मझौली संजय की कमलेश सत्तो ज्ञानो देवी आदि शामिल थे।