HomeFaridabadछठ पूजा से पहले पूर्वांचल समाज की बहनों को भेजा माँ गंगा...

छठ पूजा से पहले पूर्वांचल समाज की बहनों को भेजा माँ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार: विपुल गोयल पूर्व मंत्री

Published on

spot_img

NaradSandesh।।फरीदाबाद,14 नवम्बर।पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने सेक्टर 16 स्थित कार्यालय सागर सिनेमा से कार्तिक माह के पावन अवसर पर फरीदाबाद क्षेत्र के पटेल नगर स्लम एरिया की माताओ ओर बहनो को माँ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर भेजा। विपुल गोयल ने बताया कि छठ पूजा से पहले महिलाएं गंगा जल ग्रहण कर पूजा अर्चना करती है ऐसी परम्परा वर्षो से चली आ रही है तो इसी वजह से छठ पूजा से पहले पूर्वांचल समाज की माताओं ओर बहनों को माँ गंगा स्नान के लिए भेजा गया है।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल अब तक हजारों बसे तीर्थ धामों पर अपने क्षेत्र से निशुल्क भेज चुके हैं ओर फरीदाबाद क्षेत्र की जनता को धार्मिक जगहों पर तीर्थ यात्राएं करवाने के लिए अभी भी हरिद्वार, शिरडी साईं धाम, वैष्णो देवी, पटना साहेब आदि जगहों पर निशुल्क भेजा जा रहा है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल यह सेवा काफी वर्षो से निशुल्क करवाते आ रहे है जोकि नमो तीर्थ यात्रा के नाम से जानी जाती हैं।

इस बारे जब विपुल गोयल से बातचीत की तो उन्होंने बताया की कार्तिक का पावन महीना शुरु हो गया है ओर इस माह में माँ गंगा स्नान का विशेष महत्व वेदों पुराणों में बताया गया है ओर वह स्वयं चाहते है की उनका क्षेत्र उनका परिवार है ओर इस नाते उनके परिवारिक लोग भी इसका लाभ ले ओर पुण्य के भागीदार बने। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जाने वाले तीर्थ यात्रियों का रहने, खाने- पीने का पूरा प्रबंध उनकी तरफ से ही रहता है ओर जो भी व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर जाना चाहता है वो उनके कार्यालय मे निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पूर्व मंत्री ने सभी माताओ को भेजते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की ओर लोगो से क्षेत्र की प्रगति ओर खुशहाली की कामना माँ गंगा से करने के लिए कहा।

इस मोके पर पंडित मुकेश शास्त्री पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, नरेश नंबरदार निवर्तमान पार्षद नगर निगम, विजय शर्मा, बाबू खान, पंडित सुरेंद्र बबली, सुभाष भगत, सीमा भारद्वाज, दीपक शाक्य, पार्थ पाराशर, सोनू शर्मा, बंसी लाल, बलराज कुमार, संजय शाह व अन्य काफी लोग उपस्थित थे।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this