HomeFaridabadजनसंवाद से पार्टी की सक्रियता बढ़ाकर भाजपा को फिर सत्तारूढ़ करने के...

जनसंवाद से पार्टी की सक्रियता बढ़ाकर भाजपा को फिर सत्तारूढ़ करने के लिए चंदन से वंदन अभियान

Published on

spot_img

NaradSandesh।।फरीदाबाद,06नवंबर। भाजपा को फिर से सत्तारूढ़ करने के लिए जनसंवाद के माध्यम से  पार्टी की सक्रियता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है। इसी के अंतर्गत   बल्लबगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चंदन से वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है। कर्मठ, निष्ठावान सक्रिय -निष्क्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुभव से सीख लेकर भविष्य की राजनीति करना। पार्टी की रीति – नीति को लेकर केन्द्र एवं  राज्य सरकार द्वारा लोकहित, कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों संबंधित पत्रकों के वितरण के लिए जन – जन तक पहुंचाने में भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं।

मां – बच्चे के अटूट संबंध का पर्याय पुनीत त्यौहार ”अहोई अष्टमी” के  उपलक्ष्य पर बल्लभगढ़ विधानसभा में वरिष्ठ एवं यशस्वी भाजपा कार्यकर्ताओं सर्वश्री डा.नरेश जिंदल जी, कन्हैयालाल जी, लाला रमणलाल जी, ( जनसंघ से भाजपा )  राजेन्द्र जी, दीपक मंगला जी, संजय गुप्ता जी, नरेश मोदी जी, सुभाष मोदी जी का चंदन से वंदन किया गया। उपरोक्त सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल जी, आडवाणी जी, डा. मंगलसैन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्रीय नेतृत्व से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक के संस्मरण एवं कालजयी घटनाओं को साझा किया।

बल्लबगढ़ में इस अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने बताया कि चन्दन से वंदन कार्यक्रम पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा में पूरी प्रामाणिकता के साथ चलाया जायेगा जिसका शुभारंभ आज के पुनीत अवसर से कर दिया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से उनके निवास, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर संपर्क कर कुशलक्षेम जानकर चंदन से वन्दन एवं पटके से अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोकहित, कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पत्रकों का वितरण भी किया गया।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this