HomeFaridabadजाने-माने पंजाबी गायक अखिल ने सूरजकुंड दिवाली उत्सव पर मचाई धूम

जाने-माने पंजाबी गायक अखिल ने सूरजकुंड दिवाली उत्सव पर मचाई धूम

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,06नवंबर। सूरजकुंड दिवाली उत्सव पर बड़ी चौपाल पर रविवार की शाम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी पॉप स्टार व युवाओं के दिलों की धड़कन अखिल के गीतों के नाम रही।अखिल ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत जदो तेरे ख्वाबा वाली रात गाकर की। अखिल ने कई गाने में फिल्मी और पंजाबी गीतों स सभी मौजूद श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर उन्होंने दर्शको की फरमाइश पर कई पंजाबी गाने गाए। पंजाबी गायक अखिल ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। दिल सदा तेरे चेते क्रदा, तू कल्ला ही सोना नी, कुछ तो मुझमें कमी थी, जिंदगी, रूस्या ना कर तू, पसूरी, किथे चली गली गली, रुख जइ जाप दी, जीने मेरा दिल लुटिया, किना सोना तेनु रब ने बनाया, चेहरा मासूमियत तेरे दिल में शैतानी जैसे पंजाबी गानों पर दर्शक थिरक उठे।

पंजाबी गीतों के साथ उन्होंने अपना बना ले पिया, केसरिया तेरा इश्क़, ए दिल है मुश्किल, जो भेजी थी दुआ, गल्ला गोरिया, कंगना तेरा नी, मोरनी बनके, तुम्हे दिल्लगी निभानी पड़ेगी, तू मेरा होके भी मेरा न लागे, दिल को तुमसे प्यार हुआ कैसे हुआ कैसे हुआ, मितवा कहे धड़कने तुज़से क्या, उड़ जा काले कावा जैसे फ़िल्मी गानों की मैलोडी गाकर दर्शको को नाचने पर मजबूर कर दिया। उम्र दराज लोगों के लिए भी उन्होंने कजरा मोहब्बत वाला गाकर उन्हें अतीत की यादों से जोड़ने का काम कर दिया। खचाखच भरी चौपाल पर दर्शकों के सिर दिवानगी इस कदर हावी थी कि वे कुर्सियों पर खड़े होकर ठूमके पर ठूमके लगाने लगे। इस मौके पर एसडीएम बड़खल अमित मान के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

आकर्षण का केंद्र बना लकड़ी ऐसे बने बच्चों के खिलौनें और सजावटी सामान

सूरजकुंड दिवाली उत्सव (फरीदाबाद), 06 नवंबर। सूरजकुंड दिवाली उत्सव में सहारनपुर से आए कारीगर रेहमान का स्टाल नंबर 944, आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उनके द्वारा निर्मित बच्चों के खिलौनें, सजावटी सामान, लकड़ी की दीवार घड़ी, लकड़ी का शीशा फ्रेम, अलग-अलग डिजाइन की गुल्लक, ड्राईफ्रूट बॉक्स, लकड़ी से बनी ट्रे की लोग खरीददारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले बीस साल से वह इस व्यापार को कर रहे है।

कारीगर रेहमान ने कहा कि भारत, अपनी जीवंत और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ, खिलौना उद्योग से परे, विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए बेहतरीन अवसर प्रस्तुत कर रहा है। लगातार कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारतीय अर्थव्यवस्था के उपभोक्ता बाजार में अपार संभावनाएं हैं। इस आर्थिक गति के साथ बढ़ती खर्च योग्य आय के साथ एक उभरता हुआ मध्यम वर्ग भी शामिल है, जिसने देश में एक बेहद आशाजनक उपभोक्ता बाजार में योगदान दिया है। इन लकड़ी के खिलौनों ने भारतीय बाजार में प्रतिध्वनि पाई है, जिससे यह हमारे व्यवसाय संचालन के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है और हम देश के गतिशील बाजार परिदृश्य का लाभ उठाने के इच्छुक हैं। भारतीय खिलौना निर्माता यह सुनिश्चित करते हैं कि डिजाइन से लेकर पैकेजिंग तक उत्पादन प्रक्रिया का हर चरण देश के भीतर ही संचालित हो। यह रणनीतिक निर्णय न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है बल्कि स्थानीय कारीगर समुदायों और श्रमिकों का भी समर्थन करता है।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...