HomeFaridabadजे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने अमर उजाला नोएडा कार्यालय का किया...

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने अमर उजाला नोएडा कार्यालय का किया शैक्षणिक दौरा

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद, 25अक्टूबर,2023: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने अमर उजाला अखबार के नोएडा कार्यालय का दौरा किया। जिसमें छात्रों ने अखबार के मुद्रण एवं प्रकाशन की पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जाना। अखबार में समाचार संकलन, पृष्ठ सज्जा के साथ साथ छपाई यूनिट के प्रोसेस से लेकर अखबार वितरण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। मीडिया छात्र डिजिटल मीडिया की बारीकियों से भी अवगत हुए।

नोएडा में अमर उजाला डिजिटल के एसोसिएट एडिटर विभास साने ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए बताया कि पत्रकार एवं पत्रकारिता किस तरह कार्य करती है। डिजिटली उसकी क्या वैल्यू है। अखबार डिजिटली कैसे कार्य करता है। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार को निरंतर पढ़ना और लिखना चाहिए। उसे हमेशा एक छात्र की तरह सीखते रहना चाहिए। पत्रकारिता में प्रत्येक दिन चुनौतीपूर्ण होता है। समाज के प्रति जवाबदेही ही सच्ची पत्रकारिता होती है।

इस दौरे की कोर्डिनेटर सहायक प्राचार्य डॉ सोनिया हुड्डा ने बताया कि संचार एवं मीडिया तकनीकी विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह के मार्गनिर्देशन में पत्रकारिता के विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल में निखार लाने के उद्देश्य से समय समय पर इस तरह की विजिट का आयोजन किया जाता है। विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने सफल दौरे के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। इस दौरे में शामिल स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने अपने अपने अनुभव साझा करते हुए इस दौरे को पाठ्यक्रम के अनुकूल तथा प्रिंट व डिजिटल मीडिया संबंधित ज्ञानवर्धक विजिट बताया।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this