HomeFaridabadजे सी बोस विश्वविद्यालय में मीडिया विभाग द्वारा संचार न्यूज़पेपर के विशेषांक...

जे सी बोस विश्वविद्यालय में मीडिया विभाग द्वारा संचार न्यूज़पेपर के विशेषांक का विमोचन

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,13अक्टूबर। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित न्यूज़ पेपर संचार के नए विशेषांक का विमोचन किया गया। जिसमें हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो डॉ टंकेश्वर कुमार, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश कुमार, जे सी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के कुलपति प्रो सुशील कुमार तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की डीन प्रो पूनम सिंघल, विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह के मार्गनिर्देशन में पत्रकारिता के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों द्वारा संचार न्यूज़ पेपर निकाला जाता है। विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने बताया कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों द्वारा इस मासिक न्यूज़ पेपर में अख़बार की पृष्ठ सज्जा, समाचार लेखन, लेख, कविता के अतिरिक्त विश्वविद्यालय की सभी गतिविधियों से संबंधित समाचार एवं फोटोग्राफी इसमें समाहित होते हैं। संचार समाचार पत्र का उद्देश्य पत्रकारिता के विद्यार्थियों को मीडिया हाउस का व्यावहारिक ज्ञान देना है।

उन्होंने बताया कि इस बार संचार समाचार पत्र में जे सी बोस विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वाईएमसीए के स्थापना दिवस विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया गया है। जिसके प्रकाशन में पत्रकारिता के विद्यार्थियों की रचनात्मकता स्पष्ट दिखाई देती है। कुलपति कार्यालय में जारी किए गए संचार न्यूज़ पेपर के विशेषांक के विमोचन उपस्थित सभी कुलपतियों ने समाचार पत्र संचार की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। संचार के समाचार पत्र को एम.ए जर्नलिज्म के विद्यार्थियों सोनाली, दीपू, सौरभ, ईशिका रावल, तन्नू, ममता, काजल, पूजा और कोऑर्डिनेटर सीनियर प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी एवं रामरसपाल सिंह, प्रोडक्शन असिस्टेंट ने तैयार किया।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this