HomeFaridabadजे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के मीडिया विभाग के विद्यार्थियों ने जीती ट्रॉफी

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के मीडिया विभाग के विद्यार्थियों ने जीती ट्रॉफी

Published on

spot_img

NaradSandesh।।फरीदाबाद,09नवंबर। जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के विधार्थी अनुभव और सागर ने ट्रॉफी व नगद पुरस्कार जीत कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। दिल्ली के हंसराज कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता में दोनों छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली तकनिकी विश्वविद्यालय और जे.सी.बोस विश्वविद्यालय सहित कई कॉलेजों से 25 टीम के 50 प्रतिभागी शामिल हुए।

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका विषय था ‘यह सदन नियतिवाद की अवधारणा के स्थान पर स्वतंत्र इच्छा को प्रधानता देगा।’ इस प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दो श्रेणियों में हुआ जिसमें जे. सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों ने अंग्रेजी श्रेणी में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 25 टीमें थी और प्रत्येक टीम में दो विद्यार्थी शामिल थे।

प्रतियोगिता में जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग के छात्र अनुभव ( बीए अंतिम वर्ष ) और सागर ( एमए प्रथम वर्ष ) ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया। इस जीत के लिए विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस. के. तोमर तथा संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना की।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this