HomeFaridabadनारायण गौशाला में धूमधाम के साथ मनाई गई गोपाष्टमी

नारायण गौशाला में धूमधाम के साथ मनाई गई गोपाष्टमी

Published on

spot_img

NaradSandesh।।फरीदाबाद,21नवंबर। गावो विश्वस्य मातरः एक ऐसा मंत्र है जिसको मान लेने से जीवन में आनंद मिल सकता है। इसका अर्थ है कि गौ विश्व की माँ है। यानि हम सब की माँ हैं। यह बात श्री नारायण गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भक्तों के बीच कही। उन्होंने यहां विधि विधान से पूजा, अर्चना, यज्ञ आदि किया और भक्तों को आशीर्वाद एवं प्रसाद भी प्रदान किया। पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि गौधन की रक्षा, सुरक्षा का सभी को ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गौ में संरक्षण में ही मानव मात्र का संरक्षण है। गौ हमारी न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि हमारी संस्कृति की पहचान भी है। उन्होंने कहा कि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना जाता है, जिसका पूजन करने से सभी देवताओं का पूजन हो जाता है। स्वामीजी ने कहा कि आप सभी लोग हफ्ते में, महीने में कोई दिन ऐसा अवश्य निकालें कि गौशाला में आकर गाय का चार प्रदान करें, उनकी सेवा करें। जिनको गौ सेवा में आनंद प्राप्त हो जाएगा, समझो उसको प्रभु की कृपा प्राप्त हो जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने शिष्यों सहित गौवंश को हरा चारा, गुड़ चना आदि खिलाया और लोकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आलोक कुमार भी सहपत्नी पधारे और गौ सेवा का आनंद लिया। गौरतलब है कि नारायण गौशाला में करीब 300 गौधन आश्रय पाता है जिनसे प्राप्त गौ गव्य का किसी भी प्रकार से कमर्शियल प्रयोग नहीं होता है। उसका इस्तेमाल आश्रम में ही प्रसाद आदि में प्रयोग होता है।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this