HomeFaridabadपाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने...

पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया अभिनंदन  

Published on

spot_img

NaradSandesh फरीदाबाद,07नवंबर। पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उन्हें भारत माता चित्र, श्रीमद्भागवत गीता एवं भगवा पटके भेंट कर उनका वंदन – अभिनंदन किया गया। जिलाधीश विक्रम सिंह ने दस विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान की है। सभी नव भारतीय नागरिकों का मिष्ठान से मुंह मीठा कराया गया। उसके उपरांत सभी ने भारत देश के प्रति कर्तव्य पर्यन्ता की शपथ ली। संघ से मिले सम्मान से छलक आईं आंखे, उमड़ पड़ा भावनाओं का सैलाब।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमान गंगाशंकर मिश्र ने सभी दस पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने पर   भारत माता चित्र, श्रीमद्भागवत गीता एवं भगवा पटके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। श्री मिश्र ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक विगत दो वर्षों से उनके जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे हुए थे। भारतीय नागरिकता मिलने के उपरांत अब इनका आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार  करवाना प्राथमिकता में शामिल है ताकि उन्हें केंद्र एवं राज्य की मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रयास है कि समाज एवं सरकार के सहयोग से सभी शरणार्थियों के लिए स्थाई आवासीय सुविधा उपलब्ध हो।
 
पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता: आज विदेशी नागरिकों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता की शपथ दिला कर भारतीय नागरिकता लेने वालों में पाकिस्तान से रुकमा, अर्जुन, प्रेम दास, मदन लाल, भूरान, पूजा, हनुमान, राम कली, दयालु, ओम प्रकाश शामिल है।भारतीय नागरिकता मिलने के उपरांत संघ द्वारा किए गए वंदन – अभिनंदन से अभिभूत सभी नव भारतीय नागरिकों के आंशू छलक आए। सभी के अपने पाकिस्तान के संस्मरण सुनाते समय भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने भारतमाता के जयघोष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरियाणा के प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमान गंगाशंकर मिश्र, व्यवस्थापक श्रीराम अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शर्मा, सामाजिक सद्भाव संयोजक फरीदाबाद महानगर अरुण वालिया, सीमा जागरण मंच जिला संयोजक विमल खंडेलवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन नागरिक उपस्थित रहे।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this