HomeFaridabadपायलट बनने पर कांग्रेसियों सहित कांग्रेसी नेता बालजीत कौशिक ने किया दीपिका...

पायलट बनने पर कांग्रेसियों सहित कांग्रेसी नेता बालजीत कौशिक ने किया दीपिका अधाना का स्वागत

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,13अक्टूबर। एयर इंडिया में बतौर कमर्शियल पायलट नियुक्त होने पर गांव तिगांव की बेटी दीपिका अधाना को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने दीपिका को उसके निवास पर पहुंचकर स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

इस मौके पर बलजीत कौशिक ने दीपिका का मुंह मीठा कराया और कहा कि दीपिका ने यह उपलब्धि हासिल करके न केवल तिगांव बल्कि फरीदाबाद का नाम देशस्तर पर विख्यात किया है और पूरे तिगांव सहित फरीदाबाद के लोगों को इस बेटी पर नाज है। उन्होंने कहा कि इरादे अगर प्रबल हो तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, दीपिका ने, जिन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत पायलट तक का सफर तय किया और आज पूरे क्षेत्र को इस बेटी की उपलब्धि पर नाज है।

इस मौके पर बलजीत कौशिक सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने दीपिका को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिजनों को अपनी बेटी को इस लायक बनाने के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर योगेश अधाना, सुनील अधाना, डा. सौरभव वाईसी पे्रसीडेंट एआईसीसी, प्रवेश अधाना, जगन अधाना, वेदपाल भाटी, अमित भाटी, बिजेंद्र मावी, बाबू अधाना, राजबीर चौहान चेयरमैन, देवेंद्र दीक्षित सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this