HomeFaridabadफरीदाबाद में 17 से 20 जनवरी तक एनसीआर बायोटेक साइंस सेंटर में...

फरीदाबाद में 17 से 20 जनवरी तक एनसीआर बायोटेक साइंस सेंटर में होगा भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024

Published on

spot_img

NaradSandesh।।फरीदाबाद,14 नवम्बर। भारत सरकार में साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती ए धनलक्ष्मी ने कहा कि अधिकारी गण भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 की तैयारियों में पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। इस विज्ञान महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य मंत्री गण शिरकत करेंगे।
ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती ए धनलक्ष्मी आज मंगलवार को ट्रांसलेशन स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के बैठक कक्ष में डीसी विक्रम सिंह संग साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी ड्राइवन नवभारत अमृत काल के उपलक्ष में आयोजित होने वाले इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2024 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 17 से 20 जनवरी तक टीएचएसटीआई-आरसीबी कैंपस, एनसीआर बायोटेक साइंस सेंटर में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 आयोजित किया जा रहा है। फरीदाबाद में 17 से 20 जनवरी, 2024 तक टीएचएसटीआई-आरसीबी कैंपस, एनसीआर बायोटेक साइंस सेंटर में आयोजित होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 की तैयारियों के संबंध में यह बैठक साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग भारत सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों आयोजित की गई।

भारत सरकार की साइंस एंड टेक्नोलॉजी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सेक्रेटरी धनलक्ष्मी ने बैठक में भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रवर्तन प्रतिष्ठान की गाइडलाइन के अनुसार प्रशासनिक, साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग तथा पुलिस अधिकारियों के बेहतर तालमेल बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि आगामी 17 से 20 जनवरी 2024 तक होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागों का आपसी तालमेल जरूरी है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद के प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के साथ तालमेल करके महोत्सव में बेहतर क्रियान्वयन के लिए भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत सरकार के अधिकारियों और जिला फरीदाबाद के अधिकारियों को आपस में बेहतर तालमेल करके इस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 का बेहतर क्रिया अनुमान करना सुनिश्चित करें। जिस विभाग को जो भी दायित्व मिले वह विभाग पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम ने कहा कि पेयजल सप्लाई बिजली सप्लाई सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 में जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 में प्रतिदिन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार विद्यार्थियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

डीसीपी अमित यशवर्धन ने कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी के भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।बैठक में एसडीएम बड़खल अमित मान,नगराधीश हरिराम एसीपी एनआईटी महेश श्योरान, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...