HomeFaridabadफरीदाबाद में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर...

फरीदाबाद में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,30अक्टूबर। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन फरीदाबाद के द्वारा 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से प्रातः 7:00 बजे शुरू होने वाली इस ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन को केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर उन्हें अखण्ड भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया है। उनके सार्थक प्रयास और ठोस निर्णय से भारत एक बड़ा राष्ट्र बना। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी की शुरुआत सोमवार प्रातः 7:00 सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से होगी। उन्होंने बताया कि यह रन फॉर यूनिटी मैराथन सेक्टर-12 खेल परिसर से शुरू होकर सेक्टर 12- 15 डिवाइडिंग रोड से होते हुए वापस सेक्टर-12 खेल परिसर में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि यह मैराथन 5 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग मैराथन आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मैराथन में शहर के सभी सामाजिक-धार्मिक संगठन, खिलाड़ी, एनजीओ व अन्य वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला व पुरुष विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक युवा, बच्चे, महिलाएं इस मैराथन में हिस्सा लें ताकि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से हम प्रेरणा ले सके।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this