HomeFaridabadबड़खल में 31 अक्टूबर को लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'रन...

बड़खल में 31 अक्टूबर को लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,26 अक्टूबर।एसडीएम अमित मान ने कहा कि बड़खल में उपमण्डल स्तर पर प्रशासन द्वारा 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अमित मान की अध्यक्षता में आज बुधवार दोपहर बाद उक्त आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन करके विभाग वार जिम्मेदारियां तय की गई।

सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार 31अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर उन्हें अखण्ड भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया है। उनके सार्थक प्रयास और ठोस निर्णय से भारत एक बड़ा राष्ट्र बना। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी की शुरुआत मंगलवार प्रातः 7:00 एसडीएम कार्यालय बड़खल से होगी। यह रन एसडीएम कार्यालय से शुरू होकर बड़खल के विभिन्न मार्गों से गुजर कर लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मैराथन में विजेताओं को समापन अवसर पर ही सम्मानित किया जाएगा। बैठक एसीपी बड़खल मुकेश श्योरान, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के सचिव यदूराज यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this