HomeNarad Sandeshभारत विकास परिषद द्वारा बल्लभगढ़ सेक्टर 2 सुषमा स्वराज कॉलेज में आयोजित...

भारत विकास परिषद द्वारा बल्लभगढ़ सेक्टर 2 सुषमा स्वराज कॉलेज में आयोजित जांच शिविर में छात्राओं ने उठाया लाभ

Published on

spot_img

NaradSandesh।।फरीदाबाद,26 सितंबर।भारत विकास परिषद गोविंद शाखा फरीदाबाद द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत 400 छात्रों हेतु एनीमिया चेकअप कैंप आयरन दवा वितरण एवं कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार का आयोजन बल्लभगढ़ सेक्टर 2 सुषमा स्वराज राजकीय कॉलेज में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टिप्परचंद शर्मा समाजसेवी कार्यक्रम अध्यक्ष रितिका गुप्ता प्रधानाचार्य सुषमा स्वराज राजकीय कॉलेज, वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में निधि जैन सचिव महिला एवं बाल कल्याण भारत विकास परिषद भाग लिया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष हरिंदर भाटी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से ही एनीमिया चेकअप कैंप आयरन दवा वितरण एवं कैंसर जागरूकता सेमिनार में बच्चों की काफी भीड़ रही। छात्राओं को दवाई भी वितरण की गई। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए प्रतियोगिता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आयोजन किया गया इसमें स्लोगन बनाने वाले विजेता रहे छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे टिप्पर चंद शर्मा ने कहा कि बच्चों के लिए इस तरह के कैंप का लगाना बहुत ही लाभदायक है। खासकर छात्रों के लिए और आज जो एनीमिया चेकअप कैंप लगाया गया है इसको लेकर के एनीमिया मुक्त भारत अभियान जो की चलाया जा रहा है उसे कड़ी में इस तरह का कैंप जो है बहुत ही छात्राओं के लिए हेल्पफुल होने वाला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही रितिका गुप्ता प्रधानाचार्य सुषमा स्वराज राज्य के कॉलेज ने कहा कि भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के द्वारा लगाए गए इस कैंप के लिए वह सभी टीम मेंबर्स का हार्दिक धन्यवाद करती हैं।

अध्यक्ष अजय शर्मा जिन्होंने दूसरी बार कॉलेज में इस तरह का कैंप लगाया है इससे पहले संस्था द्वारा सैकड़ो की संख्या में यहां पर विशाल पौधारोपण किया गया था और आज यह जो कैंप लगाया है यह स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस मौके पर निधि जैन सचिव महिला एवं बाल कल्याण भारत विकास परिषद ने कहा कि यह बच्चे जो कि देश का भविष्य है इनके स्वस्थ रहने के लिए आज जो यह कैंप लगाया गया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के अध्यक्ष अजय शर्मा ने मुख्य अतिथि टिप्पर चंद शर्मा कालेज प्रधानाचार्य रितिका गुप्ता का और आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत विकास परिषद गोविंद शाखा इस तरह के कई कैंप केवल इसी कॉलेज में नहीं बल्कि अन्य कॉलेज में भी लगाएगा।

आज जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है उन्हें वह हार्दिक बधाई देते हैं और सभी टीम मेंबर्स का वह धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस कैंप को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में सचिव योगेश कुमार बंसल कोषाध्यक्ष रमन कुमार सूद महिला संयोजक नीरू गोयल डॉक्टर दीपा गुप्ता श्री राम भारद्वाज सहित काफी संख्या में लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...