HomeFaridabadमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,30अक्टूबर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सीही के वाल्मीकि में महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने किया। आयोजन समिति में सूरजमान सहित वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ की रचना करके न केवल देश बल्कि पूरे विश्व में एक अमिट पहचान स्थापित की। इस धार्मिक ग्रंथ को आज भी लोग पूरी श्रद्धा और भावनाओं के साथ देखते है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने महाकाव्य रामायण में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक ज्ञान देकर समस्त मानव जाति पर किया उपकार। उनकी शिक्षाएं मनुष्य का मार्गदर्शन करने में हमेशा सार्थक सिद्ध हुई है, भगवान वाल्मीकि ने रामायण में अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा लव ओर कुश द्वारा पकड़े जाने की घटना लिखकर मानव जाति को शिक्षा, संघर्ष और अन्याय के सामने कभी न झुकने का संदेश भी दिया है।

उदयभान ने कहा कि आज उनके प्रकटोत्सव पर हमें उनके बताए आदर्शाे पर चलने का संकल्प लेना चहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के संयोजन में वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने समाज को एकता का संदेश दिया था, उस संदेश को कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जन में पहुंचाने का कार्य कर रहा है और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे रहा है। इस अवसर पर इस अवसर पर कुंवर बालू सिंह एडवोकेट, विरेंद्र वशिष्ठ, अंश वत्स, विजय कुमार, गिरीश भारद्वाज, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, सुधीर चौधरी, कर्मबीर खटाना, तेवतिया साहब, एसके त्यागी, बच्चू सिंह तेवतिया, राजबीर हुड्डा, बिल्लू पहलवान, मन्नू तेवतिया सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this