HomeFaridabadमहिला आयोग के संज्ञान में मंझावली में मर्डर व महिलाओं दुर्व्यवहार का...

महिला आयोग के संज्ञान में मंझावली में मर्डर व महिलाओं दुर्व्यवहार का मामला

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,05अक्टूबर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू भाटिया ने आज बुधवार दोपहर बाद बल्लभगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती गांव मंझावली के पीड़ित किसान परिवार की से मुलाकात की। इस दाैरान उन्हाेंने मंझावली में किसान परिवार के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार काे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस केस के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियो को पीड़ित परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने को कहा और साथ ही प्रशासन द्वारा फ्री आफ कास्ट पीड़ित परिवार का ईलाज करने को कहा गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस घटना को अपने संज्ञान में ले लिया है। इसके चलते केस में लापरवाही होने की कोई गुंजाइश नहीं है और मुकदमे की सुनवाई जल्द से जल्द कराकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहाकि सभ्य समाज में ऐसी घटना बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर गांव का कोई व्यक्ति छोटी बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है, तो उसको गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार की बच्चियों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगी। परिवार के लिए जो न्यायिक मदद होगी महिला आयोग द्वारा वो बिल्कुल की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग पीड़ित परिवार को उचित न्याय जल्द से जल्द दिलवाएगा।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this