HomeFaridabadमानव रचना सेक्टर 21सी के विद्यार्थियों ने प्रारंभ किया सस्टेनेबिलिटी का अभियान

मानव रचना सेक्टर 21सी के विद्यार्थियों ने प्रारंभ किया सस्टेनेबिलिटी का अभियान

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,10 अक्टूबर। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21C में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि हम अपने छात्रों में एक स्थायी जीवन शैली जीने की सोच का विकास करें। विद्यालय में छात्रों को नर्सरी और के.जी. कक्षाओं से ही प्रकृति के दिए उपहारों का सम्मान करना सिखाया जा रहा है। उन्हें छोटी आयु से यह बताया जा रहा है कि हम किस प्रकार अपने संसाधनों का सदुपयोग कर अपनी पृथ्वी की रक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं। ‘सस्टेनेबिलिटी क्रूसेडर्स’ इस दिशा में विद्यालय द्वारा लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने का एक प्रयास तथा बच्चों को अपने पर्यावरण की रक्षा करने के संवेदनशील बनाने के लिए हमारी एक पहल है।

इसी विचार को ध्यान में रखते हुए मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21C में कक्षा के.जी. के छात्रों के लिए शनिवार, 7 अक्टूबर, 2023 को एक अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें फरीदाबाद के विभिन्न विद्यालयों के 52 छात्रों ने अपने माता-पिता के साथ भाग लिया। इसमें ‘सस्टेनेबल स्प्रिंट’ का भी आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य छात्रों को स्थिरता और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों से परिचित कराना था। छात्रों ने दौड़ के माध्यम से अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले विभिन्न माध्यमों जैसे प्लास्टिक के स्थान पर कागज़, जूट और कपड़े के थैलों को चुनकर अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रखने की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया।

‘द ट्वेंटीफर्स्ट सेंचुरी जंकस्टर्स’ थीम के अंतर्गत छात्रों को विभिन्न संसाधनों और उनके इष्टतम उपयोग के महत्व को बताने के लिए ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। छात्रों को अपने माता या पिता के साथ जोड़ी बनाकर घर में उपलब्ध पुरानी वस्तुओं, कबाड़ आदि का पुन: उपयोग कर सजावटी सामान, कलाकृति या अन्य उपयोगी वस्तु का निर्माण करना था। सभी प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बेहतर ढंग से अपनी विभिन्न नवीन और रचनात्मक कलाकृतियों को सबके समक्ष प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फैंडोरो टेक्नोलॉजिस की सी.ई.ओ. सुश्री स्मिता मिश्रा ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का महत्त्व लोगों तक पहुँचाने और हमारे सुंदर ग्रह पृथ्वी को बचाने के लिए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री अनीष ने भी पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी से अपना योगदान करने की अपील की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा अनीस ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को धन्यवाद और बधाई दी। इस अवसर पर सीमा ने देश के नन्हें भविष्य निर्माताओं और वहाँ उपस्थित सभी माननीय अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे कारण पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुँच रहा है और अगर हम आज अपनी जीवन शैली में बदलाव नहीं लाएँगे तो भविष्य में यह ग्रह बचेगा ही नहीं। आज लोग इस बात को समझ रहे हैं और एक सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपना रहे हैं। हमें जितने भी संसाधन मिले हैं उनका सोच-समझकर इस्तेमाल करना है ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनका इस्तेमाल कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21C के कदम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...