HomeNarad Sandeshमीडिया विभाग में शरद नवरात्रि के उपलक्ष्य पर सुख - शांति एवं...

मीडिया विभाग में शरद नवरात्रि के उपलक्ष्य पर सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए हवन का आयोजन

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,20 अक्तूबर। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग में शरद नवरात्रि के उपलक्ष्य पर सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए यज्ञ – हवन का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा हर वर्ष अक्टूबर माह में शरद नवरात्रि के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया जाता है। जिसमें फैकल्टी, स्टाफ एवं छात्र आहुति डालते हैं। पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुए हवन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग अध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने बताया कि शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा का आशीर्वाद विभाग एवं विश्वविद्यालय की मिलता रहे। यहां कार्यरत सभी जनों, अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना हेतु तथा सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित जनों ने पूर्ण निष्ठा के साथ हवन में आहुति डाल कर धर्म लाभ उठाया।
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के मीडिया विभाग द्वारा यज्ञ – हवन के आयोजन में डीन प्रो संदीप ग्रोवर, प्रो अतुल मिश्रा, प्रो डॉ अरविंद गुप्ता, विभाग डीन प्रो पूनम सिंघल, विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह, लाइब्रेरी इंचार्ज पी एन वाजपेयी, सहायक प्राचार्य डॉ तरुणा नरूला, डॉ सोनिया हुड्डा, डॉ राहुल आर्य, डॉ सुधीर,डॉ अखिलेश त्रिपाठी, सहायक प्राचार्य अमन, डॉ ताबिश सहित विभाग के सभी टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ के अतिरिक्त पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा के विद्यार्थी काफी संख्या में शामिल हुए।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this