HomeNarad Sandeshयूनिट लेवल किसान पशु मेले का किया आयोजन अरुआ में: डीसी विक्रम...

यूनिट लेवल किसान पशु मेले का किया आयोजन अरुआ में: डीसी विक्रम सिंह

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,25 सितंबर, 2023: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के पशु विज्ञान केन्द्र, पलवल द्वारा विस्तार शिक्षा निदेशक, लुवास, हिसार के मार्गदर्शन में गांव अरुआ के राजकीय पशु औषधालय, अरुआ, फरीदाबाद मे यूनिट लेवल किसान मेला एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

जिला के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ विरेन्द्र सहरावत ने बताया कि मेले में लगभग 200 विभिन्न पशुओ जैसे गाय, भैंस, कुत्ता, भेड़,बकरी, सूकर तथा घोड़ों का अलग-अलग बीमारियो के लिए शल्य चिकित्सा एवं इलाज लुवास हिसार के विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मेले में आई मुख्यतः पशुओं की विभिन्न समस्याएं बांझपन, परजीवियों की समस्या, गर्भाधान की जांच, फूल दिखाने की समस्या, थनैला, सरन आदि का मौके पर ही निदान किया गया। जागरूकता अभियान के तहत पशुपालकों को खनिज मिश्रण के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां व खनिज मिश्रण उपलब्ध कराया गया।

पशु मेले में जिला के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ विरेन्द्र सहरावत एवं उपविभागीय अधिकारी डॉ विनोद दहिया, लुवास के वैज्ञानिकों की टीम में डॉ. रेखा दहिया, प्रभारी, पशु विज्ञान केंद्र, पलवल, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. प्रवीण सांगवान, डॉ. जसमेर आदि के साथ-साथ टीम के अन्य सदस्य भी इस मेले में उपस्थित रहें। वहीं पशुपालन एवं डेयरी विभाग, फरीदाबाद की तरफ से डॉ रघुराज डागर, डॉ पवन शर्मा, डॉ सतीश अहलावत व अन्य स्टाफ ने सहयोग किया। मेले की संयोजिका डॉ. रेखा दहिया, पशु विज्ञान केंद्र, पलवल ने पशुपालकों लुवास के वैज्ञानिकों एवं पशुपालन विभाग के अफसरों का आभार प्रकट किया।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this