HomeFaridabadराजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी...

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की

Published on

spot_img

जयपुर,03 नवंबर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी हैं। वीरवार को जेजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जेजेपी ने दूसरी लिस्ट में चार और मजबूत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इनमें खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से सीताराम नायक, झोटवाड़ा से दीनदयाल जाखड़, रामगढ़ अलवर से इजहार आलम और हिंडौन से गायत्री कोली के नाम शामिल हैं। जेजेपी ने अब तक 10 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया हैं।

इससे पहले जेजेपी ने 23 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की थी। पहली लिस्ट में जेजेपी ने सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this