HomeFaridabadविधायक राजेश नागर ने गांव लालपुर में फिरनी निर्माण के काम की...

विधायक राजेश नागर ने गांव लालपुर में फिरनी निर्माण के काम की कराई शुरुआत

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,29 अक्टूबर। विधायक राजेश नागर ने आज गांव लालपुर में फिरनी के निर्माण का कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाया गया। इसके निर्माण पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी।इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्य हो रहे हैं। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी तेज गति से विकास हो रहे हैं। जहां देखिए वहां विकास कार्य चल रहे हैं। जिससे तेजी से लोगों को सडक़ें, नालियां, खडंजे मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में भी कई गलियां सडक़ें बन चुकी हैं। आज दो और सडक़ों के निर्माण का काम शुरू करवाया है। जिनको बनाने पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी। यह निर्माण कार्य करीब एक महीने में पूरा हो जाएगा।

विधायक राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने जिस प्रकार विकास को गति दी है। उससे सभी बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही हरियाणा की सरकार ने अपने सुशासन के नौ वर्ष पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौ वर्षों का लेखा जोखा रखा है जिसके सामने पूर्व की सरकारें कहीं नहीं ठहरती हैं। नागर ने सेवा का अवसर दिए जाने पर स्थानीय जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आप लोग अपनी स्थानीय समस्याओं के लिए मुझसे कभी भी मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गांव किडावली में स्कूल की मांग को शिक्षा मंत्री के समक्ष रख दिया है। वहीं इनकी बस चलाने की मांग को पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है। यहां विधायक के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनको पगड़ी बांधकर फूलमाओं के साथ सम्मान दिया गया। वहीं सपेरा पार्टी ने मधुर धुनों के साथ पद संचालन किया। इस अवसर पर लालपुर सरपंच ललित चौहान, किडावली सरपंच केहर सिंह, ददसिया सरपंच धर्मपाल, चन्दा सरपंच, विशेष सरपंच, पवन त्यागी, ओमप्रकाश चौहान, विजय सिंह चौहान, हीरा सिंह, कैलाश सरपंच, सुभाष नम्बरदार, मास्टर धर्मसिंह, दरबारा सिंह, नीरज चौहान, केसी बडगुर्जर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this