HomeFaridabadश्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ओल्ड फरीदाबाद ने निकाली प्रभातफेरी

श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ओल्ड फरीदाबाद ने निकाली प्रभातफेरी

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,29 अक्टूबर। कार्तिक मास के उपलक्ष में श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद की ओर से आज रविवार को सेक्टर-16 में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान मूलराज नंद्राजोग, टीटू मटकेवाला, विक्की नलवा, अनिल गुगलानी, विक्की मल्होत्रा, रमेश मेहता, पंडित राजीव शास्त्री तथा टोनी पहलवान भक्तों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान महावीर नगर के महिला मंडल ने भी प्रभातफेरी में सक्रिय भागीदारी की। प्रभातफेरी की शुरुआत प्रातः 5 बजे कमल नंद्रोजोग के निवास 644, सेक्टर 16 से की गई। विभिन्न मार्गों से निकलते हुए प्रभातफेरी से श्रद्धालुओं ने भक्ति रस और अध्यात्म रस ज्ञान प्राप्त किया। पालकी पर फूलों द्वारा वर्षा की गई। इस दौरान दर्जनों श्रद्धालु रामधुन का जाप करते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया गया। भक्त ‘नाम वाली पींग दे हुलारे खा के वेख ले, एक वारी मैया दे द्वारे आ के वेख ले’ तथा ‘मैया मेनू साउथ एक्स विच बंगला दिला दे’ के समुधर गायन पर खूब थिरके। वहीं महिला भजन मंडली ने ‘तेरी दीवानी मैं तो तेरी दीवानी’, ‘तेरे या भक्ता ने डोरा तेरे उत्ते सुटिया जिन्ना डोरा सुट्ट्या उन्होंने मौजा लुटिया’ तथा ‘हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए राधा रानी के’ भजन गाए। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो रहा था। इसके बाद प्रभातफेरी श्री महावीर मंदिर में संपन्न हुई। जहां मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान को भोग लगाने उपरांत भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेवादार टोनी पहलवान ने बताया कि एकादशी से कार्तिक माह का आरंभ हो गया है। इस महीने में तारों की छांव में प्रभात फेरियां निकलती हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में हरिनाम कीर्तन की बड़ी भारी महिमा बताई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभात का अर्थ है सुबह का समय अर्थात सुबह 4 बजे के उपरांत जो वक्त होता है, वह प्रभात का है। फेरी का अर्थ है आस पास घूमना। धार्मिक रूप से इसे कीर्तन से जोड़ा जाता है। जिसे मन की शांति के लिए किया जाता है।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this