HomeFaridabadसरकार के अड़ियल एवं मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए से नाराज़...

सरकार के अड़ियल एवं मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए से नाराज़ आशा 62 दिन से निराश हैं

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,09अक्टूबर। सरकार के अड़ियल एवं मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए से नाराज़ हड़ताली आशा वर्कर्स 18 अक्टूबर को मंत्रियों के आवास पर 24 घंटे के पड़ाव डालेगी। इसके बाद भी सरकार की हठधर्मिता जारी रही तो 30 अक्टूबर को संसद पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। यह घोषणा सोमवार को डीसी आफिस पर हड़ताली आशा वर्करों को संबोधित करते हुए आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य उप प्रधान सुधा ने की। उन्होंने कहा कि सोमवार को हड़ताल 62वें दिन में प्रवेश कर गई है। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के पास आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के साथ बातचीत करने का समय तक नहीं है। वैसे जन संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है।

राज्य की बीस हजार आशा वर्कर भी बेटी है और 62 दिन से हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर से मांगों पर विस्तृत बातचीत हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया था कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री से बातचीत करवाईं जाएगी। जिसमें आशा वर्करों की मांगों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को दुसरा सप्ताह शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि 62 दिन की हड़ताल के बावजूद आशा वर्करों के हौंसले बुलंद हैं और मांगों के मानें जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा व सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने रविवार को करनाल में आयोजित रैली को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए आशा वर्करों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन, इंसेंटिव में 50 प्रतिशत कटौती को बहाल करने, ईपीएफ एवं ईएसआई की सुविधा, रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने और रिटायरमेंट पर सम्मानजनक पेंशन व ग्रेज्यूटी देने आदि मांगे बिल्कुल जायज है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर आशा वर्करों की मांगों को मानकर हड़ताल समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शन में आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव जिला सचिव सुधा पाल, उप प्रधान सुशीला चौधरी,माया व अनीता आदि ने संबोधित किया।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this