HomeFaridabadहमारे मन में राम और लक्ष्य रामराज्य है: सद्गुरु डॉ चारुदत्त पिंगले,...

हमारे मन में राम और लक्ष्य रामराज्य है: सद्गुरु डॉ चारुदत्त पिंगले, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिंदू जनजागृति समिति

Published on

spot_img

NaradSandesh।।फरीदाबाद,21नवंबर। जब अर्जुन संभ्रम में था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धर्मकर्तव्य का बोध कराया । आज हिन्दुओं की स्थिति भी अर्जुन की तरह है । हिन्दुओं को आज स्वबोध नहीं, तो शत्रुबोध कैसे होगा ? हिंदू संगठनो के माध्यम से हिन्दू समाज को यह बोध हो, इसलिए यह हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन है । अब मन में राम और रामराज्य की स्थापना का लक्ष्य लेकर हमें कार्य करना होगा, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगलेजी ने किया । वे हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु देश की राजधानी दिल्ली में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय “हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन”को संबोधित कर रहे थे ।

18 और 19 नवंबर को आयोजित इस अधिवेशन में जम्मू, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के 33 संगठनों के 132 पदाधिकारी उपस्थित थे । जिसमें विचारक एवं अधिवक्ताओं का भी सहभाग था। धर्म पर आधारित रामराज्य की व्यवस्था के पक्षधर सभी धर्मनिष्ठ व हिन्दुत्वनिष्ठों ने हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में योगदान देने का प्रण लिया। विभिन्न हिन्दुत्वनिष्ठों व संतों के करकमलों से अंग्रेजी सनातन एंड्राईड पंचाग 2024 का विमोचन किया गया ।

इंडिया को दफनाओ और भारत को घर घर पहुंचाओ – आर. एस. एन. सिंह, रक्षा विशेषज्ञ

जो अवैज्ञानिक है वो सनातन नहीं हो सकता। अगर हिन्दू सनातन, संस्कृति, संस्कृत, संगीत, विज्ञान को त्याग देता है, तो हिन्दू आत्मा विहीन हो जाएंगे। फिर गजनी, मिशनरी और हममें क्या अंतर रह जाएगा ? इतिहास को देखें, तो वास्तविक राष्ट्र भक्त को गुमनामी और बदनामी मिली। आज इंडिया और भारत में विवाद चल रहा है। इंडिया हमास के साथ है और भारत इजरायल के साथ है। इसलिए इंडिया को दफनाओ और भारत को घर घर पहुंचाओ ।

जिसने शरण दी वही शरणार्थी है – श्री विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिंदू परिषद

नूंह में हुए दंगे के सन्दर्भ में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. विनोद बंसल ने कहा कि नूंह दंगा हिन्दुओं को चेतावनी है । अभी भी अगर हिन्दू जागृत होकर संगठित नहीं हुए, तो आने वाले काल में बड़े संकट का सामना करने के लिए तैयार रहें। नूंह श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि है, ब्रज की भूमि ही है। जिन हिन्दुओं ने वहां लोगों को शरण दी, आज उन्होंने हिंदुओं को न केवल शरणार्थी बना दिया गया, बल्कि उनकी संस्कृति को नष्ट कर दिया। हिन्दू जहाँ सोए वहीं वे हावी हुए है। हम अपने घर में सत्संग नहीं करते, हमें अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ रखना चाहिए, शरीर को शुद्ध करने के लिए मन को भी शुद्ध करना पड़ेगा।

“ब्रेकिंग इंडिया फोर्सेस” – विधर्मियों का नया षड़यंत्र – रमेश शिंदे , राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिंदू जनजागृति समिति

राशिया में स्टालिन ने लगभग 2 करोड़ लोगों की हत्या की, अब उदयनिधि स्टालिन कह रहा है कि हिन्दू धर्म को नष्ट कर देना चाहिए। जोसफ स्टालिन ने कहा था कि एक व्यक्ति की मौत दुखद घटना है; परन्तु लाखों लोगों की मौत एक आंकड़ा है। “डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिन्दू” जैसे कार्यक्रम करके हिन्दुओं को नष्ट करने की बात कही जा रही है। “अर्बन नक्सल” का प्रभाव तीव्रता से भारत में बढ़ता जा रहा है। ये सनातन धर्म को मिटाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। आज “फोर्थ जनरेशन वारफेयर” शुरू है, इसमें बाहर से आक्रमण करने की आवश्यकता नहीं बल्कि अंदर ही अंदर संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है।

धर्म अध्ययन और साधना से हिन्दू बलशाली होगा ! – सुरेश चव्हाणके

‘सुदर्शन वाहिनी’ के मुख्य संपादक श्री. सुरेश चव्हाणके ने अधिवेशन में कहा कि हमने धर्म की शिक्षा नहीं दी, इस कारण आज हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करनेवाले मनोविज्ञान का सहारा लेकर हिंदुओं को भ्रमित कर रहे है । इसलिए हमें धर्म को समझना और प्रतिदिन साधना करना आवश्यक है । इस अधिवेशन द्वारा विभिन्न संगठन एक साथ आकर चर्चा कर रहे हैं, इससे धर्म मजबूत होगा ।

द्रोपदी ड्रीम ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री नीरा मिश्रा ने दिल्ली वास्तविक इंद्रप्रस्थ है, इस पर प्रमाणों के साथ अपनी बात रखी । इजरायल हमास युद्ध भारत को चेतावनी इस पर परिसंवाद का भी आयोजन इस अधिवेशन में हुआ ।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...