HomeFaridabadहिन्दू संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है जो विश्व बंधुत्व की भावना...

हिन्दू संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है जो विश्व बंधुत्व की भावना से प्रेरित है : डॉ पवन सिंह

Published on

spot_img

NaradSandesh।। फरीदाबाद,24अक्टूबर। हिन्दू संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है जो विश्व बंधुत्व की भावना से प्रेरित है, मानवीय मूल्यों और परम्पराओं पर आधारित है, प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करती है तथा पूरी दुनिया को अपने में आत्मसात करने की क्षमता रखती है। उक्त विचार आज विजयादशमी के पावन पर्व पर ऊँचा गाँव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित विजयादशमी उत्सव के अवसर पर संघ के हरियाणा प्रान्त प्राध्यापक कार्य प्रमुख डॉ. पवन जी मलिक ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय,अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की, पाप पर पुण्य की तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। इसलिए आज के दिन हम सब को प्रण लेना चाहिए कि समस्त हिन्दू समाज को एकजुट करेंगे, ऊंच नीच व जात पात का भेद मिटाकर सभी हिन्दुओं में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करेंगे। क्योंकि हिन्दू संगठन एवं जागरण के माध्यम से ही अपने परम पुनीत भारत राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर सुशोभित किया जा सकता है। अनेक देशविरोधी शक्तियां देश में फूट डालने, देश को कमजोर करने के षड़यंत्र रच रही हैं, हमें उन सब सावधान रहना होगा।

ज्ञात हो कि विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस भी है, 1925 में आज ही दिन नागपुर में परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा संघ की स्थापना की गयी थी। इस दिन संघ देशभर में सभी नगरों व खंडों में शस्त्र पूजन कर पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित करता है। सेक्टर 3 में आयोजित कार्यक्रम में संघ के फरीदाबाद विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री मुकेश मंगला जी ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 9 दिन तक लगातार शक्ति की देवी माँ दुर्गा की आराधना कर शक्ति संचय किया जाता है और दशवें दिन अर्थात विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन कर अपने देश, धर्म तथा मानवता की रक्षा का संकल्प लिया जाता है।

बल्लबगढ़ में कल्पना चावला सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संघ के जिला संपर्क प्रमुख विजय पाल जी, करनेरा में विभाग कार्यवाह अरुण परिहार जी, मलेरना में जिला कार्यवाह संतोष वत्स जी, मोहना में जिला बौद्धिक प्रमुख संजय जी, हर्षवर्धन नगर में जिला घोष प्रमुख अरुण जी, तिगांव में विभाग बाल कार्य प्रमुख तुषार जी तथा खेड़ी में विभाग बौद्धिक ऋषिपाल जी के मार्गदर्शन में विजयादशमी कार्यक्रम आयोजित हुए।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this