HomeFaridabadमेरी रगों में चौ. देवीलाल का खून, नहीं झुकने दूँगा दादरी जिले...

मेरी रगों में चौ. देवीलाल का खून, नहीं झुकने दूँगा दादरी जिले की पगड़ी की शान : अजय चौटाला

Published on

spot_img

Narad Sandesh | दादरी जिला वासियों ने हर परिस्थिति में अपना सहयोग और आशीर्वाद हमारे साथ रखा हैं। मेरी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है, मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूँ की दादरी जिले की पगड़ी के सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। यह बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने जिले के गांव बेरला, झोझु कलां, चरखी, रावलधी, ईमलोटा, बिगोवा, बधवाना और दुधवा में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को जिले के आधा दर्जन गाँवो का दौरा कर 17 सितंबर को दादरी में होने वाली नव संकल्प रैली का न्यौता दिया। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों की मांग पर गांव बेरला के फोरलेन सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाईट लगवाने के लिए 37 लाख 35 हजार रुपए का बजट भी जारी हो चुका है। ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा की दादरी जिले के लोंगो ने पार्टी के हर कार्यक्रम को कडी मेहनत कर ऐतिहासिक बनाया हैं। उन्होंने कहा की उन्हें पुरा विश्वास हैं की 17 सितंबर की नव संकल्प रैली भी भीड़ के लिहाज से नए रिकॉर्ड स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा की नव संकल्प रैली की कामयाबी के साथ ही प्रदेश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आएगा और 2024 में होने वाले चुनाव में जेजेपी पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। डाॅ अजय चौटाला ने कहा की दादरी जिले के विकास के लिए हमारे प्रयास लगातार जारी हैं। और आने वाले समय विकास कार्य में ओर अधिक तेजी लाई जाएगी।

Latest articles

कर्मचारियों ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर...

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित: विधायक राजेश नागर

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023 तिगावं के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने...

अधिकारी सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री

NaradSandesh।।चंडीगढ़,01 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश...

विश्व एड्स दिवस – एड्स का ज्ञान ही जागरूकता एवं बचाव

NaradSandesh।।फरीदाबाद,01दिसंबर, 2023विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा...

More like this